बहादुरगढ़। दिल्ली मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के रहने वाले वेटरन खिलाड़ी परमानंद मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। विजेता खिलाड़ी का बहादुरगढ़ लौटने पर खेल प्रशंसकों ने जोरदार अभिनंदन किया। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक दिवसीय दिल्ली मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इसमें अनेकों खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बहादुरगढ़ से बुजुर्ग खिलाड़ी परमानंद मलिक ने ज्वेलियन थ्रो, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। तीन पदक जीतने के बाद परमानंद मलिक के पदकों की संख्या 306 हो गई। परमानंद मलिक इससे पहले राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।
-