फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लाल चौक पर बने कट को खोलने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मेन बाजार और रेलवे रोड के बीच आवागमन में आ रही परेशानी को लेकर वार्ड-16 की पार्षद ज्योति राठी ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त व जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन को पत्र लिखकर दिल्ली-रोहतक रोड पर बने कट को स्थायी रूप से खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि मेन बाजार और रेलवे रोड शहर के सबसे पुराने और व्यस्ततम बाजार हैं जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। रेलवे रोड सीधे रेलवे स्टेशन से जुड़ा होने के कारण यात्रियों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है।
कुछ समय पहले डिवाइडर के बीच बने कट को बड़े पत्थर लगाकर बंद कर दिया गया जिससे शहर दो हिस्सों में बंट गया है। कट बंद होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर व्यापारियों और दुकानदारों पर पड़ रहा है जहां पहले से ही व्यापार मंदा चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं रेल यात्रियों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है जिससे कई बार ट्रेन छूटने की समस्या बन जाती है। ज्योति राठी ने मांग की कि रेलवे रोड के ठीक सामने दिल्ली-रोहतक रोड पर बने कट को स्थायी रूप से खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें