03jjrp04- रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को
झज्जर। रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन युवा कांग्रेस झज्जर की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 36 युवाओं ने रक्तदान किया। युवा कांग्रेस झज्जर अध्यक्ष रामअवतार गहलावत दीपक ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य ब्लड बैंक सिविल अस्पताल झज्जर की टीम ने किया। जो ब्लड एकत्रित किया गया उससे कंपोनेंट मशीन से एफएफपी, पीआरबीसी व होल ब्लड अलग किया जाएगा और लगभग 108 लोगों की जान बचा सकते हैं। रक्तदाताओं को रेडक्रॉस झज्जर ने रिफ्रेशमेंट दी। इस अवसर पर संजय यादव, डॉक्टर सुनील जाखड़, जेपी कादयान, रामानंद दलाल, रवींद्र कौशिक, डॉक्टर नीतू सिंह, डॉक्टर रॉबिन, नर्सिंग ऑफिसर ममता आदि मौजूद रहे।