फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में करोड़ों की चोरी: चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, शटर उखाड़ ले गए सोना-चांदी और कैश

Wed, 08 Oct 2025 08:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

दिल्ली नंबर की वैगनआर कार में आए पांच बदमाशों ने महज 9 मिनट में ढाई करोड़ रुपये के जेवरात उड़ा लिए। बुधवार सुबह के समय अंधेरे के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुख्य बाजार स्थित कोमल ज्वेलर्स शॉप में देर रात चोरी का मामला सामने आया है। दिल्ली नंबर की वैगनआर कार में आए पांच बदमाशों ने महज 9 मिनट में ढाई करोड़ रुपये के जेवरात उड़ा लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों ने महज पांच मिनट में दुकान का शटर उखाड़ा और चार मिनट में नकदी और जेवरात ले उड़े। वारदात शहर थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हुई है।
विज्ञापन


कानौंदा निवासी अशोक कुमार की मेन बाजार में कबाड़ी मार्केट के पास कोमल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वे शहर से बाहर गए हुए हैं। उनके भाई भगत सिंह को बुधवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार जगदीश एलाबादी ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। वे करीब 7 बजे दुकान पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है और चोर दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की 30 किलो चांदी, 2 किलो सोना और चार लाख रुपये नकदी ले उड़े। इनकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद भगत सिंह ने तुरंत थाना शहर पुलिस को सूचना दी।
 

जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
मोटी रॉड और कटर से उखाड़ा शटर

सीसीटीवी में कुल पांच चोर बुधवार सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर दुकान के सामने दिखाई दे रहे हैं। इनमें दो युवक पहले रेकी करते दिख रहे हैं। इसके बाद तीन युवक दिल्ली नंबर की सिल्वर कलर की वैगनआर कार से आते हैं। पांचों युवक लोहे की मोटी रॉड और कटर से तीन मिनट में शटर उखाड़ते हैं और दो युवक दुकान में घुसते हैं। इसके बाद चार मिनट में ही दो कट्टों में करोड़ों के आभूषण समेत ज्वेलरी से भरे कई डिब्बे कार में रखकर ठीक 3 बजकर 48 मिनट पर जाते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी सिर पर टोपी और मुंह पर गमछा लपेटे दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन

मौके से गुजर रहे वाहन सवारों को नहीं हुआ शक

जब चोर कोमल ज्वेलर्स का शटर उखाड़ रहे थे तभी दो कारें वहां से गुजरीं। इस दौरान चोरों ने कार्रवाई बीच में रोक दी। यहां पर सड़क की चौड़ाई कम है। ऐसे में दूसरी कार आ जाए तो पहले वाली कार किनारे करनी पड़ती है। दूसरा चोरी का किसी को शक न हो इसलिए भी चोरों ने तुरंत कार में सवार होकर दोनों कारों को साइड दी और फिर वापस आकर शटर तोड़ने में जुट गए। सूचना मिलने के बाद थाना शहर से एसएचओ दिनकर यादव, एसीपी प्रदीप खत्री और सीआईए पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया।


कोमल ज्वेलर्स में हुई घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान व धरपकड़ के लिए पुलिस और सीआईए लगी है। -प्रदीप खत्री, एसीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें