फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में भीषण हादसा: कलोई-दादरी तोय के पास बस-ट्रक की टक्कर, 51 लोग हुए घायल

Sat, 04 Oct 2025 09:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर के सिलानी गेट से निजी बस फरुखनगर की पेनासोनिक कंपनी में जा रही थी। जैसी ही बस दादरो तोय के पास पहुंची तो गुरुग्राम की तरफ से आ रहा ट्रक डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ आ गया और बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम रोड पर दादरी तोए गांव के पास शनिवार सुबह रोड़ी से भरे बेकाबू ट्राले ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही निजी कंपनी की बस को जोरदार टक्कर मार दी। बस खेतों में पलट गई और उसमें सवार करीब 60 कर्मचारियों में 51 घायल हो गए। इनमें 32 महिलाएं और 19 पुरुष शामिल थे। ट्राला चालक सहित 6 घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। झज्जर-गुरुग्राम रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। प्रारंभिक जांच में ट्राला चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई।

विज्ञापन


गुरुग्राम के फरुखनगर स्थित ऑल कारगो फ्लिपकार्ट कंपनी में कार्यरत झज्जर शहर, बिरधाना, कोट सहित आसपास के क्षेत्र के कर्मचारी रोजाना सिलानी गेट से बस पकड़कर गुरुग्राम जाते हैं। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे भी कर्मचारी बस में सवार होकर रवाना हुए थे। जैसे ही बस मेट सिटी गेट नंबर-3 के पास पहुंची तभी सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर पार कर टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे की तरफ बैठे कई कर्मचारी शीशा टूटने से बाहर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और खिड़की-दरवाजे तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला। घायलों को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकतर को हल्की चोटें आईं, जिनको प्राथमिक उपचार और एक्स-रे करवाने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में घायल छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्राला चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। बस चालक दादनपुर निवासी प्रवीन की शिकायत पर ट्राला चालक चरखी दादरी के पिचोपा कलां निवासी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

यह लोग हुए घायल

झज्जर निवासी 29 वर्षीय निशा, तलाव निवासी 39 वर्षीय कृष्ण, बिहार के समस्तीपुर जिला तिगंगापुर हाल झज्जर के छावनी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय रवि, झज्जर निवासी 64 वर्षीय नारायणी, झज्जर के चौधरीयान मोहल्ला निवासी 44 वर्षीय मीना रानी, झज्जर निवासी 21 वर्षीय अवधेष, तलाव निवासी 35 वर्षीय राजवंती, बिरधाना निवासी 27 वर्षीय अंकित, बिरधाना निवासी 22 वर्षीय मिथलेष, झज्जर निवासी 27 वर्षीय सुजाता, सिलानी निवासी 39 वर्षीय अनुज, उखलचना कोट निवासी 37 वर्षीय राजदुलारी, झज्जर निवासी 28 वर्षीय मीना, झज्जर निवासी 32 वर्षीय प्रीति देवी, मातनहेल निवासी 35 वर्षीय सविता, बिरधाना निवासी 35 वर्षीय रजनी, बिरधाना निवासी भावना, 38 वर्षीय सुनीता, 18 वर्षीय चाहत, 18 वर्षीय हिमांशी, 37 वर्षीय सविता, 25 वर्षीय नवीन, 25 वर्षीय अनीता, 44 वर्षीय देवेंद्र, 30 वर्षीय छोटेलाल, कोट गांव निवासी 46 वर्षीय राजवंती, भट्ठी गेट निवासी 34 वर्षीय दीपक, 19 वर्षीय रवि, झज्जर के तलाव निवासी 31 वर्षीय अवनेश, 21 वर्षीय हर्ष, 38 वर्षीय सुनीता, 22 वर्षीय राकेश, 35 वर्षीय मंजू, 26 वर्षीय दर्शन, 28 वर्षीय पिंकी, 20 वर्षीय सोनिया, रोहतक निवासी 30 वर्षीय मनीषा, 23 वर्षीय नूतन, 22 वर्षीय मीनाक्षी, 30 वर्षीय पूजा, 38 वर्षीय रजनी, 28 वर्षीय मीना, 35 वर्षीय संता, 45 वर्षीय सुनीता, 32 वर्षीय प्रीति, 40 वर्षीय विकास, 30 वर्षीय अंजूबाला, 48 वर्षीय प्रमोद, 41 वर्षीय मीनाक्षी और 19 वर्षीय कीर्ति और ट्राला चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें