फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम ने दी प्रदूषण से राहत, ग्रीन जोन में पहुंचा बहादुरगढ़

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय राजधानी से सटे शहर बहादुरगढ़ में आमतौर पर प्रदूषण की समस्या रहती हैए लेकिन इस बार मौसम ने प्रदूषण से राहत दे रखी है। बारिश के दिनों में इस साल प्रदूषित हवा के दिन कम और साफ हवा के दिन ज्यादा रहे। एनसीआर में बुधवार को भी वायु साफ रही। बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 दर्ज किया गया और शहर ग्रीन जोन में आ गया है।
विज्ञापन

इस साल के दूसरे महीने फरवरी को छोड़ दें तो हर महीने में बारिश ठीक ठाक होती रही। इसका फायदा हवा को साफ रखने में भी मिला। हालांकि मानसून के दिनों में बहादुरगढ़ में हवा हर बार ठीक रहती है। लेकिन इस बार वायु की गुणवत्ता को बढ़ाने में मौसम का योगदान ज्यादा ही रहा। बीते 35 दिन में किसी भी दिन एक्यूआई बहुत खराब हालत में नहीं गया। बीस से ज्यादा दिन तो ऐसे रहे जब 100 से भी नीचे ही रहा। पूर्व एडीओ देवराज ने कहा बहादुरगढ़ में छोटी बड़ी कई हजार औद्योगिक इकाई हैं। सभी इकाई सीधे तौर पर प्रदूषण बेशक न फैलाती हों, लेकिन किसी न किसी तरह जिम्मेदारी सभी की बनती है। इस बार बारिश बारिश सामान्य रही तो हवा में आने वाले प्रदूषण को धोती रही। बारिश होने के बाद सड़कों पर धूल भी अधिक नहीं उड़ पाती।

ग्रीन जोन में आया बहादुरगढ़
बुधवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई हरे रंग में कुल 59 पर रहा। राजधानी दिल्ली का एक्यूआई भी हरे रंग में 79 पर दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एक्यूआई 85, गुरुग्राम का 75, नोएडा का एक्यूआई 60, पानीपत का एक्यूआई 78 और रोहतक का एक्यूआई भी हरे रंग में कुल 55 पर रहा। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के सभी जिलों की हवा इन दिनों बेहद साफ है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपमंडल अधिकारी अमित दहिया ने कहा कि शहर की हवा बिल्कुल साफ चल रही है। इसके लिए मौसम का तो बड़ा योगदान है ही, उद्योग भी नियमों को काफी हद तक लागू करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें