फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजन ने जीता कांस्य पदक

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ की आरएस एकेडमी के खिलाड़ी राजन सिंह ने विशाखापट्टनम में आयोजित हुई नेशनल मास्टर्स पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। राजन सिंह ने इस प्रतियोगिता के 93 किलोग्राम भार वर्ग में पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के डेडलिफ्ट इवेंट में 265 किलोग्राम भार उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। खिलाड़ी राजन सिंह की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

राजन सिंह के कोच नीरज शर्मा ने बताया कि 12 से 16 जुलाई तक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में नेशनल मास्टर्स पावरलफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ आरएस एकेडमी के खिलाड़ी राजन सिंह ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेकर कांस्य पदक हासिल किया। इतना ही नहीं राजन सिंह ने पावर लिफ्टिंग खेल के डेडलिफ्ट इवेंट में 265 किलो भार उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। राजन सिंह का चयन 8 से 15 अक्टूबर तक मंगोलिया में आयोजित होने जा रही वर्ल्ड मास्टर्स पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राजन सिंह इससे पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल कर चुका है। उसका अगला लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाना है। उसने अपनी जीत का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया है। कोच नीरज शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए राजन सिंह ने अभी से पसीना बहाना शुरू कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राजन सिंह मंगोलिया में आयोजित हो रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश का नाम जरूर रोशन करेगा। इस अवसर पर हनी सिंह, चंदन, रामबीर, असमीत सिंह आदि खेल प्रेमियों ने राजन सिंह को शुभकामनाएं दी और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें