05jjrp10- बेरी की खटीक धर्मशाला जहां पर विकास के काम होने हैं। संवाद
बेरी। पाना चुल्याण में स्थित खटीक धर्मशाला की मरम्मत व शैड, हॉल बनवाने के लिए पालिका की तरफ से टेंडर लगाया गया। धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस निर्णय से समाज के लोगों में खुशी की लहर है। धर्मशाला में लगने वाली राशि सांसद अरविंद शर्मा के कोटे से मंजूर हुई है। कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब ने कहा कि टेंडर लगा दिया गया है और टेंडर होने के बाद जल्द ही काम को शुरू करवा दिया जाएगा। संवाद