21jjrp20- बेरी में स्थित जलघर। संवाद
बेरी। बेरी में खटीक धर्मशाला के पास धंसी लगभग 80 मीटर लंबी सीवरेज लाइन को नए सिरे से रिस्टोर किया जाएगा। इसके अलावा तिकोना पार्क बेरी में स्थित एसपीएस की पुरानी पंपिंग मशीनरी को भी बदलने का काम जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से किया जाए। इस पर लगभग 24.80 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए विभाग की तरफ से आनलाइन टेंडर मांगे गए हैं। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। यहां बता दें कि कुछ समय पहले खटीक धर्मशाला के पास सीवरेज लाइन के चलते रोड धंस गया था। लगभग 70 से 80 मीटर तक यह रोड धंस गया था। इसके चलते आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग की तरफ से इस सीवर लाइन को नए सिरे से रिस्टोर करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा तिकोना पार्क के पास बने सीवरेज पंपिंग स्टेशन पर पंपिंग मशीनरी को भी बदला जाएगा। यह काफी पुरानी हो चुकी है और इसकी जगह नई मशीनरी लगाई जाएगी। दोनों कार्यों पर 24.80 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। यह काम लगभग एक साल में पूर्ण किया जाएगा।
-झज्जर डिस्ट्रीब्यूटी से वाटर वर्कर्स तक बिछेगी अतिरिक्त पाइप लाइन
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी से वाटर वर्कर्स तक एक अतिरिक्त लाइन और बिछाई जाएगी ताकि नहर से पानी की लिफ्टिंग और ज्यादा हो सके। इससे विभाग के टैंक समय पर जल्दी फुल हो सकेंगे और विभाग आराम से शहर में पानी की सप्लाई कर पाएगा। इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं।
आचार संहिता के चलते बाद में होंगे
इस समय बेरी नगर पालिका के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन फाइनल हो चुके हैं। सरकार ने आचार संहिता लगाई हुई है। ऐसे में नए कार्य फिलहाल नहीं हो सकते। आचार संहिता हटने के बाद ही नए काम शुरु हो सकेंगे। तब तक लोगों को इंतजार करना पडे़गा।
वर्जन
खटीक धर्मशाला के पास सीवरेज रिस्टोर किया जाएगा। पंपिंग मशीनरी भी बदली जानी है। झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी से वाटर वर्कर्स तक एक अतिरिक्त लाइन और बिछाई जाएगी।
अरुण मलिक, जेई, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग, बेरी