21jjrp21- झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए पुलिस व परिजन। संवाद
झज्जर। गांव माछरोली में घोडा-बग्गी पर बैठकर पेंशन लेने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसर, रास्ते में बग्गी का चक्का टूटने से वह गिर गए और उन्हें गंभीर चोट आई। इसके बाद अस्पताल के रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी, माछरोली थाना के जांच अधिकारी एसआई भरपूर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव खुड्डन निवासी जागेराम (82) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की सूचना पर कार्रवाई की है।