शनिवार को इनेलो युवा नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कहा कि स्टेडियम अब खेल गतिविधियों के बजाय नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है जो बेहद चिंताजनक है। स्टेडियम की वर्तमान स्थिति के कारण अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही सुबह-शाम टहलने आने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चियों के लिए असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्टेडियम की तत्काल साफ-सफाई, नियमित रखरखाव, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा गार्डों की तैनाती व नशेड़ियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि खिलाड़ियों और आमजन को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
अंत में इनेलो युवा नेता ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्टेडियम की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो इनेलो पार्टी व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर जन आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेंगे।