फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
03jjrp03- पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे एनएसएस में मौजूद स्वयंसेविकाएं 
विज्ञापन
साल्हावास। पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे सात विषय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और एनएसएस के लक्ष्य गीत से की गई। इसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें दिलबाग सिंह जाखड़, पूनम, युवराज, राजेश और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद पूनम ने स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्वादिष्ट भोजन बनाकर उसका आनंद लिया। शिविर के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। स्वयंसेवकों ने निबंध, स्लोगन, पेंटिंग के माध्यम से अपने विचार रखें। मुकेश कुमार एनएसएस प्रभारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया कि अगर एक बेटी पढ़ती है तो वह खुद शिक्षित नहीं होती अपितु कई पीढ़ियों को शिक्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें