फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल के साथ लगती सड़क पर हर समय भरा रहता है गंदा पानी, लोग परेशान

Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : नागरिक अस्पताल के साथ लगती सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल के साथ लगती सड़क पर पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण यहां के दुकानदारों और अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिन बारिश भी सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा रहता है।
विज्ञापन

अनेक बार दुकानदारों और यहां के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग के साथ-साथ नेताओं से समस्या के समाधान की मांग की गई है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है। शहर के सिविल अस्पताल के पास सीवर लाइन का गंदा पानी निकलकर सड़क पर जमा हो गया है। अक्सर यहां पर ऐसी ही स्थिति बनती है। इससे यहां से गुजरने वालों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। सिविल अस्पताल के साथ का यह मार्ग एचएसआईआईडीसी के अंतर्गत आता है। कई वर्षों से सीवर की लाइन को सही से न जोड़ने के कारण ही यहां समस्या बनी हुई है।
इस समस्या को लेकर शहर के सामाजिक संगठनों ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों से बात की। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा, दुकानदार रामनिवास, रामकुमार, प्रीतम, प्रदीप ने बताया कि एचएसआईआईडीसी के महाप्रबंधक वीरेंद्र कादियान से बात हुई। उन्होंने इस पूरे मार्ग को बदहाल करने वाली सीवर लाइन को पूरी तरह से साफ करवाने की बात कही। उन्होंने बताया गया कि जहां पुरानी लाइन से नई लाइन को जोड़ना है, उस जगह पर किसी का कब्जा है और दिसंबर 2019 से कोर्ट केस चल रहा है। सुनवाई आखिरी दौर में हैं। पानी की निकासी न होने के कारण आमजन को काफी परेशानी होती है। शहरवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द से जल्द यहां पर पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

-फोटो 51 : नागरिक अस्पताल के साथ लगती सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें