फोटो 35: सोनीपत के चीनी मिल कारखाने में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देती प्रबंध नि
सोनीपत। सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र को समय पर शुरू करने के लिए मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। मिल की प्रबंध निदेशक (एमडी) अंकिता वर्मा ने अधिकारियों के साथ कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने रिपेयरिंग कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
प्रबंधक निदेशक अंकिता वर्मा ने कहा कि मिल में सभी मशीनों और इकाइयों की मरम्मत का कार्य तेज गति से किया जा रहा है ताकि तय समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी हो सके। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए अन्य चीनी मिलों से भी अनुभवी कर्मचारियों को बुलाया गया है, जो लगातार कार्य में जुटे हुए है। मिल प्रबंधक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूरे किए जाएं और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।