फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बताया पेड़-पौधों का महत्व

विज्ञापन
ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेते किड्स शैशव स्कूल के बच्चे। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खूब प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने पौधरोपण ओर पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से पेड़-पौधों का महत्व बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक उपाय भी सुझाए।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर किड्ज शैशव व वैदिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने घर पर ही विभिन्न क्रियाकलापों के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति से संबंधित पोस्टर कार्ड, पेंटिंग बनाई व स्लोगन लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बच्चों ने भाषण के माध्यम से ’पानी बचाओ’, ‘बिजली बचाओ’, ‘प्लास्टिक का कम प्रयोग करना’, ‘ध्वनि प्रदूषण न करना’, ‘अधिक से अधिक पेड़ लगाना’, ‘पक्षियों के लिए पानी रखना’, ‘जानवरों की देखभाल करना’ आदि स्लोगन बोलकर पर्यावरण को बचाने के लिए अनेक उपाय सुझाए। इस दौरान 12वीं कक्षा की खुशबू , दसवीं कक्षा की लक्ष्या, पलक ,स्नेहा, दिव्या, नौवीं कक्षा की दीपिका, करुणा, इशिका, फागुन, आकांक्षा, भावना आठवीं कक्षा की अंजली चेतना, वंशिका ने कविता व निबंध के माध्यम से पर्यावरण दिवस पर विचार प्रस्तुत किए। सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पौधरोपण करते हुए अपनी तस्वीर भेजी। इस अवसर पर प्राचार्य उषा गहलोत ने ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से बताया कि पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है।
‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’
एचडी विद्यालय बिरोहड़ के छात्र एवं छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन व चार्ट बनाकर समाज को कोरोना से बचने और जीवन को स्वस्थ बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने जनमानस से ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’, ‘पर्यावरण को हरा-भरा बनाओ’ की अपील की। विद्यालय निदेशक बलराज फोगाट ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी अपने अमूल्य संसाधनों से प्राणियों का संरक्षण करती रही है, परंतु मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए उसके साथ खिलवाड़ किया है और निरंतर पर्यावरण को प्रदूषित करता रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आरिव, जतिन और प्रिंस रहे अव्वल
पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडो अमेरिकन स्कूल में कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसे तीन समूहों में करवाया गया। पहला समूह कक्षा नर्सरी से दूसरी तक रहा, जिसमें पहले स्थान पर आरिव, दूसरे स्थान पर दिशिका, तीसरे स्थान पर चमून ने प्राप्त किया। दूसरा समूह रहा कक्षा तीसरी से पांचवीं तक रहा। जिसमें पहले स्थान पर जतिन चौहान, दूसरे स्थान पर दिवांश, तीसरे स्थान पर मोहित रहा। तीसरा समूह रहा कक्षा छठी से आठवीं तक रहा। जिसमें पहले स्थान पर प्रिंस, दूसरे स्थान पर योगिता व मनित तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने विजेताओं को बधाई दी।
घरों और आंगन में लगाए पौधे
एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर के बच्चों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर घरों व आंगन में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने बताया कि बच्चों की अनेकों एक्टिविटी करवाई गई। इसके तहत केजी कक्षा के बच्चों के लिए अर्थ बनाने का कार्य दिया गया, जिसमें खुशी व ईशु प्रथम रही। स्कूल प्रबंधक केएम डागर ने बताया कि इस पर्यावरण दिवस पर एक सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन भी स्कूल प्रांगण में किया गया। इसमें स्कूल संचालक मंडल की तरफ से जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने भी बच्चों को ऑन लाइन पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
पृथ्वी को बचाने का लिया संकल्प
आरईडी विद्यालय में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने माता-पिता और परिजनों के साथ पौधे लगाए और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्राचार्य कुमारी ललिता ने प्रतिभागियों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला और विद्यालय में अन्य शिक्षकों के साथ अनेक पौधे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें