फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डाबौदा दंगल का पहला मुकाबला बराबरी पर रहा

Thu, 21 Mar 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : दंगल में पहले ईनाम के लिए हुई कुश्ती के लिए पहलवानों का हाथ मिलवाते दीपक देशवाल दुल्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव डाबौदा खुर्द में स्व. नरेंद्र उर्फ मोटा पहलवान की याद में विशाल ईनामी दंगल कराया गया। इस दौरान कुश्ती हॉल का शिलान्यास व भंडारा भी हुआ। दंगल में पहला इनाम 1 लाख 11 हजार रुपये रखा गया। इस इनाम के लिए उत्तर प्रदेश के कलवा गुज्जर और रोहित समचाना के बीच कुश्ती हुई।
विज्ञापन

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। 12 मिनट तक चला यह मुकाबला बराबरी पर रहा। आयोजन समिति ने पॉइंट के हिसाब से कलवा गुज्जर को 61 हजार रुपये व रोहित समचाना को 51 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए। इस मौके पर दीपक देशवाल दुल्हेड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू करवाई। दूसरी कुश्ती 51 हजार के लिए मंजीत खत्री सोला अखाड़ा व नीलम खेड़ी जट के बीच हुई। मंजीत खत्री ने नीलम को हराकर दंगल का दूसरा इनाम अपने नाम किया। देशवाल ने कहा कि प्रदेश में सभी समाजसेवी लोगों को आगे आकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व आर्थिक मदद करनी चाहिए ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकें। गांव डाबौदा निवासी विक्रम पहलवान ने बताया कि हर वर्ष स्व. मोटा पहलवान की याद में कुश्ती व भंडरा का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने भी शिरकत की। इस मौके पर राजेंद्र मलिक, मोटा कोच लाडपुर, पूर्ण कोच दुल्हेड़ा स्टेडियम, प्रदीप दौलताबाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें