बेरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए माता भीमेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य शुक्रवार को उपायुक्त व एसडीएम से मंदिर के कपाट को बंद करने को लेकर आदेश मिले। जिला उपायुक्त ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के कपाट बंद करने की अनुमति दे दी है।
बता दें कि माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते है। जिसके चलते भीड़ से कोरोना के संक्रमण से बचने वाले निर्देशों का पालन करवाना कठिन है। मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से बेरी में संक्रमण न फैले इसके मद्देनजर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट ने जनहित में कुछ समय के लिए मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई। इससे संभवत: जिला प्रशासन को भी कोरोना के खतरे से निपटने में सहयोग मिलेगा। तीन जनवरी 2022 को माता भीमेश्वरी देवी मंदिर को बंद कर दिया जाएगा। पूजा मंदिर के पुजारी की ओर से संपन्न की जाएगी। अन्य के लिए दर्शनों पर रोक रहेगी।
वर्जन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट शुक्रवार को उपायुक्त व एसडीएम से मिला। उपायुक्त ने 3 जनवरी से मंदिर के कपाट बंद रखने की अनुमति दे दी है। श्रद्धालुओं से अपील है कि जब तक मंदिर के कपाट बंद रहते है, तब तक घर में माता की पूजा-अर्चना करें।
- पुरुषोत्तम वशिष्ठ, पुजारी, माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी।