फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले को मिली बीएस-6 मॉडल की 35 बसें

Wed, 27 Nov 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो को बीएस-6 मॉडल की 35 बसें मिली है। इन सभी बसों को कैथल डिपो से झज्जर डिपो में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा झज्जर डिपो से भी बीएस-तीन और बीएस-चार बसों को कैथल डिपो को दिया गया है।
झज्जर डिपो को बीएस-6 की 35 बसें मिलने के बाद अब अधिकतर बसें बीएस-6 मॉडल की हो गई हैं। इसमें से पांच बसें बहादुरगढ़ सब डिपो और 30 बसें झज्जर डिपो में रहेंगी। इससे लंबे रूटों खासकर दिल्ली, चंडीगढ़ रूटों पर ही चलाया जाएगा, क्योंकि बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में बीएस-6 मानकों वाली बसें ही चलती हैं।
विज्ञापन

झज्जर जिले में कुल 200 के आसपास बसें हैं। इसमें से अधिकतर बीएस-6 मानकों वाली हैं। इनमें से 35 बसें बीएस-तीन और बीएस-चार मानक की थी। इस कारण इन बसों को दिल्ली रूटों पर नहीं भेजा जा सकता था। इसलिए मुख्यालय की तरफ से बीएस-तीन और बीएस-चार मानकों वाली बसों को कैथल बस डिपो में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के बाद 35 बसों को कैथल बस डिपो में शिफ्ट कर दिया गया है और वहां से बीएस-6 मानकों वाली बसों को झज्जर डिपो में शिफ्ट किया गया है।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा
इन बसों को दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ जैसे रूटों पर लगाया जाएगा। अधिकतर बसें नई हैं, ऐसे में इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर ज्यादा आरामदायक होगा। पिछले साल भी झज्जर डिपो को लगभग 100 नई बसें मिली थी, जो बीएस-6 मानकों की थी।
विज्ञापन



कैथल डिपो से बीएस-6 मानक की 35 बसें भेजी गई है जबकि झज्जर डिपाे से बीएस-तीन और चार मानक की बसें कैथल डिपो को शिफ्ट की गई है। मुख्यालय से आदेश आने के बाद ऐसा किया गया है।
रणबीर गोरिया, सीआई, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें