फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिकायतों के पत्र शरीर में चिपका कर पहुंचा फरियादी

Tue, 25 Nov 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो : 44 : सोनीपत के लघु सचिवालय के गेट पर शिकायती शरीर चिपका कर खड़े नफे सिंह। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर एक फरियादी ने अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए विचित्र तरीका अपनाया। वह अपने शरीर पर शिकायतों के पत्र चिपका कर लघु सचिवालय पहुंचा।
विज्ञापन

सेक्टर 18 में रहने वाले नफे सिंह ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जा हटवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसको लेकर वे कई बार लेकर डीसी और डीटीपीओ तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 17 सितंबर को भी उन्होंने खुले दरबार में डीसी को शिकायत दी थी। इसके बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद उन्होंने तरीका बदला। उनका कहना है कि सतीश ने ग्रीन बेल्ट में कमरा बना कर अवैध कब्जा कर रखा है। वह परेशान होकर सोमवार को वे अनोखे तरीके से लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्य द्वार पर खड़े हो गए। उनके पूरे शरीर पर आगे और पीछे शिकायती पत्र चिपके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें