फोटो 06: सोनीपत के बाबा कॉलोनी में सीवर लाइन दबाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरने पर रोष जत
सोनीपत। बाबा कॉलोनी में दबाई जा रही सीवर लाइन में अनियमितता और निम्न स्तर की निर्माण सामग्री लगाने के आरोप में सोमवार को लोगों ने विरोध किया। उन्होंने ठेकेदार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी आरोप है कि सीवर लाइन बिना आधार तैयार करके दबाई जा रही है।
कॉलोनीवासी नरेंद्र, संजय, रमेश, वेदप्रकाश, रामशरण ने बताया कि पहले से नारकीय जीवन जी रहे कॉलोनी के लोगो को अब कुछ राहत की उम्मीद नजर आई थी। ठेकेदार की ओर से बिना लेवल किए निम्न स्तर की सामग्री लगाकर सीवर लाइन दबाई जा रही है। जिससे कॉलोनी में रह रहे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। जब ठेकेदार की शिकायत हो रही है तो उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में सीवर लाइन सही मापदंड के अनुसार बिछाई जाए और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिलेसिंह, दयानंद, संतोष, सुशील, खालिद, सूरज, अंकित, हुकुमचंद, भतेरी, सत्यवान भी मौजूद रहे।