फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड का कहर जारी, दोपहर को सूर्यदेव चमके, मिली राहत

Thu, 08 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 77: अलाव सेंककर सर्दी दूर करने का प्रयास करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जनवरी की शुरुआत से मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। तापमान नीचे लुढ़क रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर के समय सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। पार्कों में भी रौनक नजर आई।
विज्ञापन

कई दिनों से बहादुरगढ़ वासियों को प्रदूषण से भी राहत मिल रही है। जनवरी का पहला हफ्ता प्रदूषण के लिहाज से येलो जोन में रहा। बुधवार को एक्यूआई 187 दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुमान है कि वीरवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इस दिन तापमान 13.5 डिग्री पर पहुंच सकता है। हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर की रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें