फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक को किया गोलियों से छलनी

Wed, 10 Dec 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहरा-नाहरी रोड पर कुलासी मोड़ के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने एक मारुति वैन चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि गांव दहकोरा का अशोक (32) पुत्र जयनारायण अपनी मारुति वैन में एक महिला को बैठाकर दिल्ली परिवहन निगम के कंझावला डिपो छोड़ने जा रहा था।

सुबह करीब साढे़ आठ बजे वैन में अपने गांव दहकोरा से चलकर अशोक ने जसौरखेड़ी व कुलासी गांव पार कर लिया।

लगभग 8 बजकर 50 मिनट पर वैन नाहरा नाहरी रोड के कुलासी मोड़ पर पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक आए।

उन्होंने ठीक तिराहे पर बाइक आगे लगाकर वैन रुकवाई। बाइक से दो लड़के नीचे उतरे। उनमें से एक ने ड्राइवर साइड का दरवाजा खोला और दूसरे ने वैन ड्राइवर अशोक पर गोलियों की बौछार कर दी।

हमलावरों का तीसरा साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस को दिए बयान में अशोक के चाचा श्रीभगवान ने कहा है कि वह भी वैन में सवार थे
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायल अशोक को लेकर बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने कुछ ही मिनट में उसे मृत घोषित कर दिया।

वैन चलाता था अशोक
वारदात की सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ पुलिस ने नाहरा-नाहरी रोड, बहादुरगढ़ और दूसरे मार्गों पर नाकेबंदी कर दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

शिकायतकर्ता श्रीभगवान ने कहा है कि उसका भतीजा अशोक मारुति वैन चलाता था। गांव की महिला सावित्री पत्नी बलबीर डीटीसी के कंझावला डिपो में नौकरी करती है।

उसने आने-जाने के लिए अशोक की वैन लगा रखी थी। वह भी जलबोर्ड कंझावला में कार्यरत हैं। इसलिए वह भी अशोक की वैन में बैठकर दिल्ली जाते थे।

रोजाना की तरह मंगलवार को वह गांव से कंझावला (दिल्ली) की ओर चल दिए। गाड़ी में वह आगे की सीट पर बैठे थे और सावित्री व उसकी बेटी मुकेश पीछे।

जब वे कुलासी मोड़ पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवक गाड़ी के आगे अड़ गए और वैन रुकवाकर अशोक की हत्या कर दी। अशोक गाड़ी को किराए पर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

वह तीन बेटियों का पिता था। अशोक की हत्या की सूचना जब परिजनों तक पहुंची तो मातम पसर गया। परिजन सामान्य अस्पताल में पहुंचे। यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि अशोक की हत्या किसने और क्यों की।
विज्ञापन


जल्द होंगी गिरफ्तारी
झज्जर से जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल भी घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल पहुंच पीड़ित परिजनों से बातचीत कर जांच में लगे पुलिसकर्मियों को जरूरी हिदायतें दी।

उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें