फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम के लिए चलने वाली रोडवेज बस को 31 जनवरी तक बढ़ाया

विज्ञापन
31jjrp04- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी खाटू जाने वाली रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। खाटू श्याम के लिए चलने वाली रोडवेज बस को रोडवेज विभाग की तरफ से आगामी एक माह के लिए बढ़ाया गया है। अब 31 जनवरी तक रोडवेज विभाग की तरफ से रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। झज्जर डिपो की तरफ से एक जुलाई से खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस का संचालन किया था।
विज्ञापन

इसके बाद से रोडवेज की तरफ से लगातार रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। बस सुबह करीब सात बजे सामान्य बस अड्डा से रोहतक के लिए जाती है। इसके बाद रोहतक से खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू होता है। इसके बाद रोडवेज बस करीब 9 बजे झज्जर पहुंचती है।
वहीं बाद में रेवाड़ी बस अड्डा से होते हुए यह रोडवेज बस खाटू श्याम के लिए जाती है। पिछले करीब छह माह में खाटू श्याम के लिए जाने वाले बहुत अधिक यात्रियों को इस रोडवेज का फायदा हुआ है।
विज्ञापन

रोडवेज संचालन के बाद से बस में यात्रियों की संख्या अच्छी रही जिसके बाद से इस रोडवेज का निरंतर संचालन हो रहा है। आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या के आधार पर खाटू श्याम के लिए जाने वाली रोडवेज बस के समय को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

वर्जन
खाटू श्याम के लिए झज्जर डिपो की रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। अब इस बस के समय को आगमी 31 जनवरी तक बढ़ाया गया है। पिछले छह माह से खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस चलाई जा रही है। यात्रियों की संख्या के अनुसार रोडवेज बस के समय को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

-संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें