फोटो नंबर 71: बादली में बन रहा उपमंडल स्तरीय भवन।
बादली। अगले वर्ष मार्च तक उपमंडल के अधिकारियों और क्षेत्र के लोगों को नई सौगात के तौर पर उप मंडल स्तरीय नया भवन मिल सकता है।
जिला उपायुक्त के निरीक्षण के बाद प्रशासनिक स्तर पर कामकाज में तेजी लाई गई है। इसके बाद अब उपमंडल को नया भवन मिलने की संभावनाएं हैं इसके करीब 30 करोड़ की लागत से भवन निर्माण और आवासीय कालोनी पर काम तेजी के साथ चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो 30.61 करोड़ रुपये से बनने वाले भवन का कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है।
उपमंडल(ना.) परिसर बादली व करीब 7.43 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली उपमंडल आवासीय कॉलोनी बादली का शिलान्यास अक्टूबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था जिसे अक्तूबर 2023 तक पूरा किया जाने का लक्ष्य रखा लेकिन काम पूरा नहीं हो सका।बादली को उपमंडल का दर्जा मिले करीब 8 साल होने को है लेकिन अपना कोई सरकारी कार्यालय नहीं होने के चलते अधिकारियों को कालेज के पुराने भवन में बैठकर काम करना पड़ रहा है।
पुराना भवन में एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, पटवार भवन, पशु विभाग सहित कई कार्यालय हैं जिन्हें अपने अलग से भवन का इंतजार है। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 2026 के शुरू में ही अधिकारियों के अपना भवन मिलेगा। भवन के साथ ही आवासीय कालोनी भी होगी जिसमें एसडीएम और तहसीलदार की आवासीय काॅलोनी होगी। उपमंडल स्तर पर भवन मिलने से सभी अधिकारियों को एक छत मिलेगी और लोगों को भी राहत मिलेगी।
वर्जन
जल्द ही भवन तैयार हो जाएगा। भवन की फिनिशिंग का काम जोरों पर चल रहा है। कार्य का जायजा लेकर संबंधित विभाग को जल्द काम पूरा करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। 3-4 माह में काम पूरा होने की संभावनाएं है।- स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जिला उपयुक्त झज्जर।