-शहर के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में गूंजा देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अभिनव सिवाच और डीसीपी मयंक मिश्रा भी मौजूद रहे। विधायक राजेश जून ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की वीरांगनाओं को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, एसीपी प्रदीप नैन, सहायक अधीक्षक कुलदीप कुमार, ईओ संजय रोहिल्ला, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, प्राचार्या आशा शर्मा मौजूद रहे।