फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डूसू अध्यक्ष आर्यन ने नारियल फोड़कर किया कैंटीन का शुभारंभ

Sun, 16 Aug 2026 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-51: नारियल फोड़कर कैंटीन का शुभारंभ करते बहादुरगढ़ निवासी डूसू अध्यक्ष आर्यन मान। स्रोत स्वय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और आसपास के गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए एक राहत पहल की गई है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड ने विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास अटल कैंटीन शुरू की है। यहां मात्र पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और विधायक सूर्यप्रकाश खत्री की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हुआ। बहादुरगढ़ निवासी डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने नारियल फोड़कर कैंटीन का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने भोजन किया और खाने के स्वाद की सराहना की। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि यह पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन विद्यार्थियों का आर्थिक बोझ कम करेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों को सम्मान के साथ मूलभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। सांसद मनोज तिवारी ने इसे विद्यार्थियों और श्रमिक वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

मंत्री आशीष सूद और विधायक सूर्यप्रकाश खत्री ने भी इस पहल की सराहना की। डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने बताया कि देशभर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए भोजन का खर्च एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सामने उनकी मांग पर यह कैंटीन शुरू हुई है। इससे हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें