फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का संतुलन बिगड़ा, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। चरखी-दादरी मार्ग पर गोधड़ी गांव के पास शनिवार की रात को एक कार का संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई व चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। हालांकि मृतक युवक के कार की पिछली सीट पर बैठा होने व आगे बैठे दोनों युवकों के केवल घायल होने के कारण उसके परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम से चरखी दादरी जा रहे पांच दोस्तों की गाड़ी संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में विकास नामक एक युवक की मौत गई। मृतक विकास के परिजनों ने हादसे को एक सुनियोजित साजिश बताया है। फिलहाल पुलिस हादसे को घटना के हर पहलू से जोड़कर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
दादरी के सांतोर गांव का रहने वाला विकास पुत्र कर्ण सिंह अपने साथियों के साथ गुरुग्राम से कार में सवार होकर दादरी के लिए चला था। जब उनकी कार गांव गोदड़ी के पास पहुंची तो कार का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क के साथ गड्ढों में पलट गई और खेतों में जा गिरी। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके अतुल, हंसराज, हेमंत व रविंद्र साथी घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
- सत्यवान, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें