फोटो नंबर- 13ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर समस्या सुनती तहसीलदार निशा। संवाद
नांगल चौधरी। गांव दोखेरा में खनन क्षेत्र की पैमाइश को लेकर चल रहे विवाद के बीच तहसीलदार निशा की संवेदनशीलता ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। पैमाइश सही तरीके से न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण विरोध जता रहे थे।
ग्रामीण अपनी आपत्तियां दर्ज कराने एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान तहसीलदार निशा वहां पहुंचीं और कुर्सी छोड़कर जमीन पर ग्रामीणों के बीच बैठ गईं। उन्होंने धैर्यपूर्वक सभी की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और पैमाइश रिपोर्ट से असंतुष्ट होने पर आपत्तियों के आधार पर दोबारा कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
इस आश्वासन से संतुष्ट होकर ग्रामीणों ने विरोध समाप्त कर दिया। अधिकारी का जमीन पर बैठकर जन-सुनवाई करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।