फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर ट्रैक पर फेंका किशोर का शव, ट्रेन से दो हिस्सों में कटा

Tue, 30 Jun 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किशोर की कहीं पर पहले हत्या की गई और बाद में उसके शव को हादसा दिखाने के लिए रेलवे ट्रैक पर डाल
विज्ञापन

दिया। किसी ट्रेन से उसके शव के दो हिस्से हो गए।

सोमवार की सुबह जब बहादुरगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस को रेलवे टै्रक पर बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली तो यहां से पुलिस अधिकारी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को बच्चे की मौत संदिग्ध नजर आई।

जब रोहतक पीजीआईएमएस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें उसकी मौत का कारण गला घोंटने से हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी अमरनाथ का कहना है कि या तो बच्चे का रस्सी से या फिर किसी कपड़े से पहले गला घोंटा गया और बाद में उसके शव को डाउन लाइन पर डाला गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त के लिए प्रदेश सभी पुलिस स्टेशनों के अलावा आसपास के राज्यों से भी गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात के  समय किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है और बाद में हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को ट्रैक पर डाल दिया।

राजकीय रेलवे थाना बहादुरगढ़ के अधीन आने वाले सांपला रेलवे स्टेशन के पास रेल टै्रक पर एक किशोर का शव कटा हुआ मिला। मृतक बच्चे के शरीर पर कई रंग की लाइनदार टी-शर्ट व सफेद रंग का पायजामा है और पांव में फ्लोटर के सेंडल हैं।
-----------------------------
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें