फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 30 Jun 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली मार्ग पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक उसकापति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीड़ सुनार निवासी करीब 35 वर्षीय मूलचंद अपनी पत्नी नीलम के साथ दोपहर बाद अपनी बाइक पर सवार होकर शहर से अपने गांव की ओर जा रहा था। जब वे झज्जर शहर से करीब दो किलोमीटर दूर कृषि विज्ञान केंद्र के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया तथा मूलचंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें