फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुलाना चौक पर ट्रक ने शिक्षक को कुचला, नूह में थी ड्यूटी, पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव

Sun, 20 Jul 2025 12:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर

सार

सरकारी स्कूल के पीटीआई को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।  रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
शिक्षक की सड़क हादसे में मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलाना चौक पर शनिवार शाम सड़क पार कर रहे सरकारी स्कूल के पीटीआई को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिक्षक ड्यूटी से लौट रहा था। घटना की सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पीटीआई के पद पर तैनाथ था शिक्षक 

मृतक 50 वर्षीय मनोज जिले के गांव चांदपुर गांव का रहने वाला था और नूंह जिले के गांव कांगरका गांव में सरकारी स्कूल में पीटीआई के पद पर तैनात था। वह शनिवार शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर आ रहा था। कुलाना चौक पर बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहा था। अचानक एक ट्रक ने पीटीआई मनोज को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक मनोज कुमार को दो बेटे और एक बेटी हैं। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि बीते दिन सड़क हादसे में एक मनोज नामक व्यक्ति की मौत हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jyoti Suicide Case: ज्योति के गांव में यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ रोष, भाई ने की ये मांग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें