फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी दुकान पर पहुंचा 500 बैग यूरिया, सोमवार से होगा वितरण

विज्ञापन
19jjrp10- झज्जर। कृ​षि एवं किसान कल्याण विभाग के पास सरकारी दुकान में पहुंचा यूरिया। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास मौजूद सरकारी दुकान पर शनिवार को 500 बैग यूरिया पहुंची है। यूरिया को अब मशीन में चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सोमवार से किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से अब तक किसानों को 22 हजार मीट्रिक टन यूरिया की मांग है। अब तक 19361 मीट्रिक टन यूरिया पहुंची है। इसमें से 3653 मीट्रिक टन यूरिया बची हुईं है। जिले में 11 हजार मीट्रिक टन डीएपी की किसानों को मांग है। अब तक 4869 मीट्रिक टन डीएपी पहुंची है। इसमें से 485 मीट्रिक टन डीएपी बची हुई है। जिले में 5 हजार मीट्रिक टन एनपीके की मांग है। वहीं 1546 मीट्रिक टन एनपीके पहुंची है। इसमें से 710 मीट्रिक टन एनपीके बची हुई है। इसके अलावा जिले में 1500 मीट्रिक टन एसएसपी की मांग है। वहीं 1262 मीट्रिक टन एसएसपी पहुंची है। इसमें से 1355 मीट्रिक टन एसएसपी बची हुई है।
फसल बुआई के बाद किसानों को यूरिया व डीएपी की जरूरत रहती है ताकि किसान अपनी फसल की अच्छी पैदावार कर सकें। जिले के किसानों को यूरिया व डीएपी की कमी के कारण पिछले कई दिनों से सरकारी दुकानों व इफको केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे थे, लेकिन यूरिया व डीएपी की कमी के कारण किसानों को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ रहा था। शनिवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास मौजूद सरकारी दुकान पर 500 बैग यूरिया पहुंची है।
विज्ञापन

किसानों को यूरिया के बैगों के साथ नैनो यूरिया भी दी जाएगी। वहीं सरकारी दुकान पर अभी आगामी दिनों पर डीएपी आने की कोई संभावना नहीं है। आगामी दिनों में डीएपी का रैक लगने के बाद ही झज्जर में डीएपी पहुंच पाएगी। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर करीब सप्ताह भर पहले डीएपी पहुंची थी। जाे कि मांग अनुरूप किसानों को वितरित की जा चुकी है। इफको केंद्र पर महीने भर से यूरिया नहीं आई है। अलग-अलग गांव के किसान लगातार इफको केंद्र व सरकारी दुकानों पर पहुंचकर यूरिया व डीएपी की मांग कर रहे हैं।


वर्जन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास मौजूद सरकारी दुकान पर शनिवार को 500 बैग यूरिया के पहुंचे है। अब इन यूरिया के बैगों को मशीनों में चढ़ाया जाएगा। इसके बाद किसानों की मांग अनुसार सोमवार से किसानों को यूरिया के बैग दिए जाएंगे। किसानों को यूरिया के साथ नैनो यूरिया भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाल किशन शर्मा, उप प्रबंधक, एचएलआरडीसी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें