फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर की पिटाई से बेहोश हुआ छात्र, मुंह से निकले झाग

Fri, 09 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
विज्ञापन
छात्र - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव दुजाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एक डीपीई की बेरहमी का मामला सामने आया है। उसने स्कूल में पढ़ने वाले ग्यारहवीं के एक छात्र को इस कदर बेरहमी से पीटा की छात्र के मुंह से झाग निकल आए और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसके साथियों ने छात्र के परिजनों को इस मामले की सूचना दी।  
विज्ञापन
उसके बाद छात्र के परिजन उसे उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। यहां छात्र की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार दुजाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के डीपीई जयवीर स्कूल समय के दौरान ही बच्चों की किसी बात पर उखड़ गए। बाद में उन्होंने छात्र विष्णु दत्त को इतना पीटा कि वह बेहोश होकर सड़क पर जा गिरा। उस दौरान उसके मुंह में झाग भी आ गए। छात्र की सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान हालत स्थिर बनी हुई थी। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

क्या कहना है पीड़ित के परिजनों का
परिजनों ने कहा कि बेवजह ही हमारे बच्चे को पीटा गया है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। डीपीई के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन को कार्यवाही करनी चाहिए। नहीं तो हम इस मामले को आगे तक ले जाएंगे। 
विज्ञापन



मामले को बेवजह तूल पकड़ाने की कोशिश की जा रही है। उक्त छात्र का स्कूल स्टाफ के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। मुझे सूचना मिली थी कि इस लड़के का उसी की कक्षा के किसी दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हुआ था जिसके कारण उसे चोटें आईं। इस बारे में मैने स्कूल प्राचार्य को भी सूचित करवा दिया था।
विज्ञापन

जयवीर डीपीई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें