फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा कुमार को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Wed, 07 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
प्रज्ञा - फोटो : buraeau
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध को पछाड़ते हुए अब दिल्ली व हरियाणा की फिल्में भी दर्शकों के बीच अपना लोहा मनवा रही हैं। वाईपी प्रोडक्शंस की दो शॉर्ट फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं। पहली फिल्म परी की पुकार से शॉर्ट फिल्म केटेगरी में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिला है। दूसरा अवॉर्ड वाईपी प्रोडक्शंस की फिल्म-नारी फर्ज की वेदी पर की अभिनेत्री प्रज्ञा कुमार को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया है। इन फिल्मों की सिनेमेटोग्राफी बहादुरगढ़ के फाइन क्रिएशन ने की है। दिल्ली में आयोजित नेशनल मैत्री फिल्म फेस्टिवल में ये अवॉर्ड्स बीती रात दिए गए। वाईपी प्रोडक्शंस के डायरेक्टर योगराज शर्मा ने इन अवॉर्ड्स को अपने राइर्ट्स, टेक्निकल टीम, एक्टर्स व एडिटिंग टीम की सामूहिक मेहनत का नतीजा बताया। साथ ही शर्मा ने परी की पुकार में बाल कलाकार सानिया तौकीर और एक्ट्रेस प्रज्ञा शर्मा के अभिनय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी सम्मान के पीछे कलाकारों की मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि परी की पुकार की बाल कलाकार सानिया तौकीर है जो आजकल एंड टीवी पर रात दस बजे आने वाले टीवी सीरियल वारिस में काम कर रही हैं और फिल्म नारी फर्ज की वेदी पर की अभिनेत्री प्रज्ञा कुमार बॉलीवुड में भी बेहतरीन काम कर रही है। उनकी बॉलीवुड मूवी ब्रोकन हार्मनी रिलीज होने वाली है और हरियाणवी फिल्म कांच की चूड़ियां में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस सफलता पर यहां के कलाकारों ने भी खुशी जताई है। मुकेश, सुनील, महेंद्र और विकास आदि ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि अपने हरियाणा को नई पहचान मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें