फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टाटा एस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत

Sun, 19 Oct 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निडानी गांव के नजदीक शुक्रवार रात टाटा एस गाड़ी के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तेलवा पंचायत सितुहार जिला बिहार निवासी 25 वर्षीय मिथलेश सादा, पीरवत (60) अपने साथियों के साथ टाटा एस गाड़ी में जा रहे थे। गांव निडानी के निकट गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के चलते चालक अनियंत्रित खो बैठा और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इसमें मिथलेश व परीवत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों द्वारा उपचार के लिए दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक मिथलेश के पिता राम बहादुर ने बताया कि वो मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन

काम के सिलसिले में ही वो जा रहे थे। गांव निडानी के पास चालक ने टाटा एस गाड़ी को लापरवाही से तेजी से चलाया। इसमें उसके बेटे व गांव के ही पीरवत की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक मिथलेश के पिता राम बहादुर की शिकायत पर अज्ञात टाटा एस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें