फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केस वापस ले लो नहीं तो परिवार को खत्म कर देंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव गोच्छी में 13 अक्तूबर 2019 में हुई युवक की हत्या के मामले में राजीनामे के लिए मृतक युवक की पत्नी व मां को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने धमकी दी है। उन्होंने कहा कि केस वापस ले लो नहीं तो परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

मृतक की मां ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी मीना ने बताया कि वह व उसकी सास राजपति खेत में गए हुए थे। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर आए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बाइक पर सवार एक युवक राजपति से बोला जयसिंह की मां हो, उसने जवाब दिया हां तो युवक ने कहा कि जयसिंह के केस को उठा लो नहीं तो परिवार खत्म कर देंगे। इतना कहने के बाद दोनों युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि गांव गोच्छी में 2 साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी व मां को धमकी देेने की शिकायत मिली है। विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें