फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेहद सनसनीखेज है दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार सुनील की आपराधिक पृष्ठभूमि

Mon, 27 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो : 41 : एसटीएफ की गिरफ्त में गैंगस्टर सुनील। पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत/गन्नौर। अमेरिका से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे गांव सरदाना निवासी सुनील को गुरुग्राम एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने इसकी पुष्टि की है। 16 साल पहले गांव छोड़ने के बाद सुनील अपराध की तरफ कब बढ़ गया यह परिवार व गांव के लोग भी नहीं समझ पाए। प्रदेश के साथ लगते उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुनील के विरुद्ध हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी समेत 24 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए सुनील फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका भाग गया था।
विज्ञापन


गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सरदाना निवासी सुनील के विरुद्ध पहला मुकदमा हत्या की कोशिश का दर्ज किया गया। इसके बाद रंगदारी के लिए हत्या के कई मामलों में उसका नाम सामने आया। तीन महीने पहले एसटीएफ को जानकारी मिली कि सुनील अमेरिका में रहकर गैंग ऑपरेट कर रहा है। एसटीएफ ने पड़ताल की तो पता चला कि गांव सरदाना निवासी सुनील कुमार ने अपना मूल पता छिपाकर दिल्ली के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाया है।

उसने दिल्ली में वसुंधरा एन्क्लेव न्यू अशोक नगर के पते पर अपना पासपोर्ट बनवाया। फर्जी कागजात पर उसका पासपोर्ट जारी किया गया था। जिसके सहारे पर देश से भाग गया। जिस पर उसके खिलाफ अगस्त माह गन्नौर में मुकदमा दर्ज कराया गया। अमेरिका से लौटने के बाद जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे गुरुग्राम एसटीएफ ने दबोच लिया।
विज्ञापन




फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने को लेकर भी गन्नौर थाना में सुनील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुनील बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, दिल्ली के व्यवसायी रोहित व बिल्डर पर फायरिंग मामले में भी आरोपी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें