फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के सुनील व अनिल को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान

Wed, 20 Nov 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह किया गया। समारोह में देश भर के 20 राज्यों से विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण में बेहतरीन कार्य कर रहे 150 शिक्षकों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में बहादुरगढ़ से दो शिक्षकों डॉ. अनिल कुमार (प्रवक्ता संस्कृत) और सुनील कुमार (हिंदी अध्यापक) को सम्मानित किया गया। दोनों अध्यापक वर्तमान में दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय टिकरी कलां में कार्यरत हैं। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरूक्षेत्र के निदेशक बीवी रमन रेड्डी व कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा उपस्थित रहे। शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश प्रजापति ने बताया की भारत से 20 राज्यों से स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा शिक्षकों का चयन किया गया। इनमें शिक्षकों द्वारा शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में किए गए कार्यों को प्रमुखता दी गई। इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों के कार्यों की सराहना की गई तथा शिक्षकों को ऐसे ही नैतिक एवं मूल्यपरक शिक्षा देते हुए अनवरत छात्र और समाज हित के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा सागर फाउंडेशन के संयोजक डॉ. सुरेश राणा ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें