फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विज्ञान के पोस्टर बना छात्रों ने दिखाई रुचि

Mon, 06 Oct 2025 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
06jjrp16- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विज्ञान संकाय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक जागरूकता, रचनात्मकता एवं दृश्य अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

छात्रों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे कि पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, क्लीन एनर्जी, जल संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, गणितज्ञ रामानुजन आर्यभट्ट और दैनिक जीवन में गणित के उपयोग आदि पर सुंदर व संदेशपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में रसायन विभाग में 41, गणित विभाग में 13 तथा भौतिक विभाग में 6 विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए।
विजेताओं को कैश प्राइज व सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सतबीर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र, डॉक्टर शिवानी, निशा रानी, राजेश कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. नरेंद्र, डॉ. सीटू, मंजू कुमारी, डॉ. मोनिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें