फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेसिपी प्रतियोगिता में सुदेश ने बनाया पौष्टिक पकवान

Mon, 06 Oct 2025 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 73: आंगनबाड़ी केंद्र में पौष्टिक आहार लेने की शपथ लेती महिलाएं
विज्ञापन
बादली। बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गांव दादरी तोए में रेसिपी प्रतियोगिता हुई। इसमें गांव की महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाएं घर से अपनी रेसिपी बनाकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। सुंदर और पौष्टिक रेसिपी बनाने वाली महिला को पुष्कर देकर सम्मानित किया गया। इसमें सुदेश पत्नी अशोक प्रथम, नीतू पत्नी संदीप द्वितीय, इंदुकुमारी पत्नी साहिल तीसरे स्थान पर रहीं। सर्कल सुपरवाइजर रेखा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं को सारदा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने रेसिपी की गुणवत्ता के बारे में बताया और संतुलित आहार खाने की शपथ भी दिलवाई। प्रतियोगिता के दौरान सुपरवाइजर रेखा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सारदा, हेमलता, हेल्पर, आशा वर्कर और ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें