फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 5 जुलाई तक पोर्टल पर अपडेट करना होगा विद्यार्थियों का डाटा

Sun, 16 Jun 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप अब पब्लिक फाइनेंसल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से नहीं बल्कि वन स्कूल एप पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर दी जा रही हैं।
विज्ञापन

राशि विद्यार्थियों के खाते में भेजे जाती हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ को पत्र भेजकर विद्यार्थियों का डेटा एक बार फिर वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 5 जुलाई तक का समय दिया है।
विभाग ने छात्रवृति का स्टेटस अपडेट कर दिया हैं और सक्सेस और फैलियर की सूची अपलोड कर दी हैं। जिन विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट, बैंक खाता, आईएफएसई कोड, परिवार पहचान पत्र अंकित नहीं होने, पूर्ण नहीं होने, डुप्लीकेट हैं, उनकी डिटेल पांच जुलाई तक अपडेट करने के आदेश स्कूल मुखियाओं को दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलती है। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए, बीपीएल स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर दी छात्रवृत्ति दी जाती है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें