बेरी (झज्जर)। शनिवार शाम करीब 5 बजे कस्बे में भूंकप के झटके महसूस किए। झटके महसूस करने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की सूचना नही है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.3 रही। भूकंप का केंद्र महराना गांव के पास बताया जा रहा है।
दरअसल पृथ्वी के अंदर असल में 7 प्लेटलेट्स हैं। यह प्लेटलेट्स लगातार हलचलें होती रहती हैं। जिस जगह पर प्लेटलेट्स टकराते हैं, उसे हम फॉल्ट लाइन कहते हैं। टकराव के कारण उसके कोने मुड़ने लगते हैं। यही नहीं ज्यादा दवाब के चलते ये प्लेटलेट्स टूटने भी लगती हैं। प्लेटलेट्स टूटने के काण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने लगती है। इस वजह से उतपन्न डिस्टर्बेंस की वजह से भूकंप आता है।