फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर से 50 मीटर दूर खाली प्लॉट में मिला छात्र का शव, दो पर केस दर्ज

Sat, 30 Nov 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
29jjrp21- झज्जर। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दुबलधन में घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर खाली प्लॉट में नाबालिग छात्र हिमांशु का शव मिला है।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हिमांशु का शव नागरिक अस्पताल में भिजवा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव दुबलधन पाना बिध्यान निवासी हिमांशु बेरी में एक निजी अकादमी में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। वीरवार को अपने दोस्त की बहन की शादी में दोपहर को कन्यादान डालने के लिए गया था। हिमांशु की मां ने जब रात करीब 8 बजे हिमांशु को फोन किया तो उसने कहा था कि वह आ रहा है। रात करीब 10 बजे हिमांशु का फोन बंद मिला। काफी समय बीतने के बाद भी जब हिमांशु अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने इधर-उधर तलाश भी की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह हिमांशु का शव उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर एक खाली प्लॉट में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल झज्जर के शव गृह पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सुनील की शिकायत पर मोहन, रोहित व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

2 बहनों का इकलौता भाई था हिमांशु
हिमांशु के चाचा शमशेर ने बताया कि हिमांशु अपने दोस्त की बहन की शादी में किरमाण पान्ने में कन्या दान डालने के लिए गया हुआ था। हिमांशु दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता सुनील कुमार गांव में खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

दोनों साथियों ने परिवार वालों को बताई अलग-अलग बात तो हुआ शक
मृतक के पिता सुनील ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी सीमा ने हिमांशु के पास रात सवा आठ बजे फोन किया था। हिमांशु ने बताया था कि वह मोहन के पास है। उसके बाद मोहन ने उससे कहा था कि वह एक घंटे बाद हिमांशु को छोड़ आएगा। उनकी पत्नी सीमा ने रात साढ़े दस बजे मोहन की मां के पास फोन किया। उसने बताया कि उनके लड़के मोहन को तो चोट लगी हुई है और तुम अपने लड़के को ढूंढ लो। उसके बाद उनकी पत्नी सीमा मोहन के घर गई तो मोहन की मां ने बताया कि रोहित और एक-दो अन्य लोग उसके लड़के को घर छोड़ने गए हैं। उनकी पत्नी घर वापस आ गई, लेकिन उनका लड़का वापस नहीं आया। सभी ने आसपास ढूंढा, लेकिन रात एक बजे तक वह नहीं मिला। उसके बाद सभी सो गए। शुक्रवार सुबह वह साढ़े 7 बजे मोहन के घर दोबारा गए तो उसने बताया कि वह रात को करीबन साढ़े 8 बजे हिमांशु को उसके घर के पास छोड़कर आ गया था। फिर मोहन की मां ने रोहित से पूछने को कहा। उसके बाद वह रोहित के घर गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। फिर वह उसके घेर में गया तो वहां पर रोहित, उसकी मां व एक अन्य व्यक्ति मौजूद रहा। रोहित व एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि वह कल रात को करीबन 10 बजे हिमांशु को घर के पास छोड़कर आए थे। मोहन, रोहित व अन्य व्यक्ति की अलग-अलग बयान से परिजनों को उन पर शक हुआ है।

सुबह सवा 9 बजे शव का लगा पता
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सवा 9 बजे गांव निवासी राजपाल ने बताया कि एक लड़का काबली कीकरों में प्लॉट में पड़ा हुआ है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वह हिमांशु ही था। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि उनके बेटे की कोई रंजिश नहीं थी। आरोपी ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन



गांव दुबलधन में घर से करीब 50 मीटर दूरी पर खाली प्लॉट में छात्र के शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक छात्र की पहचान गांव दुबलधन निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। मृतक के पिता के बयान पर दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- प्रदीप दलाल, जांच अधिकारी बेरी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें