फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा मंथन कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिल रहा कॅरिअर चुनाव का मार्गदर्शन : डीईओ

विज्ञापन
19jjrp01- डाइट माछरौली में प्र​शिक्षण के दौरान अ​धिकारियों के साथ ​शिक्षक। स्रोत- ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फोटो-1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला में स्कूली शिक्षा विभाग,अलोहोमोरा एजुकेशन फाउंडेशन और रिलायंस मेट के सहयोग से चल रहे प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रतिभा मंथन शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान ''प्रतिभा मंथन कार्यक्रम'' के उद्देश्य पर अपने रखते हुए प्रतिभा कार्यक्रम के पिछले वर्ष की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और आगामी वर्ष की वार्षिक योजना साझा की गई। इस दौरान प्रतिभा मंथन कार्यक्रम का छात्रों पर क्या प्रभाव पड़ा है, जिले के कितने छात्रों ने कॅरिअर का चुनाव कर दाखिला लिया है और विद्यालय में छात्र किस प्रकार के करियर का चुनाव कर रहे हैं आदि सवालों से संबंधित वार्षिक प्रगति रिपोर्ट साझा की गई।
विज्ञापन

प्रतिभा मंथन टीम ने इस वर्ष प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के लिए नामित शिक्षकों का आमुखीकरण किया गया और सभी शिक्षकों को संसाधन वितरित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। छात्र अपने कॅरिअर का चुनाव करने के साथ अलग-अलग इंस्टीट्यूट में दाखिला ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने प्रतिभा मंथन कार्यक्रम संबंधित सवालों पर विचार करते हुए नए अकादमिक सत्र के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर डाइट व्याख्याता सुनील, प्रतिभा मंथन टीम सदस्य मुजतबा, श्वेता, समृद्धि, जवाद, नंदिनी, शिवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें