फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर छोटूराम नगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी शंकर के रूप में हुई। शंकर छोटूराम नगर में रहता था और एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार की शाम वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उधर, इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें