फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टेस्ट में कम नंबर आने पर घर से निकला छात्र वृंदावन में मिला

विज्ञापन
-फोटो 83 : भावेश
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टेस्ट में कम नंबर आने और परिजनों के डर से घर से निकला नौवीं कक्षा का छात्र भावेश सकुशल घर लौट आया। सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी घर वापसी हुई, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भावेश वीरवार को साइकिल से रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से ट्रेन में बैठकर वृंदावन चला गया। रात को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वह वहां रो रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी। उसने बच्चे का स्कूल आईकार्ड देखा और उस पर लिखे फोन नंबर के जरिए उसके पिता अमित कुमार से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही अमित कुमार बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे अपने वाहन से वृंदावन के लिए रवाना हुए। वह शुक्रवार सुबह बेटे को लेकर घर लौटे। बताया जा रहा है कि टेस्ट में कम अंक आने के कारण भावेश परेशान था। उसे डर था कि घर पहुंचने पर परिजन क्या कहेंगे। इसी चिंता में वह घर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने अभिभावकों से अपील की कि कम अंक आने पर बच्चों को डांटने के बजाय प्यार से समझाएं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करें।
-



सेक्टर 2 में रहने वाले अमित कुमार का बेटा वीरवार को लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह चार बजे परिजन उसे वृंदावन से लेकर आए हैं।

-सत्यवीर सिंह, एसएचओ, थाना सेक्टर 6, बहादुरगढ़



-फोटो 83 : भावेश



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें