फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज हवा व बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की धड़कन, तिरपाल साथ लेकर पहुंच रहे किसान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21नारनौल ​स्थित नई अनाज मंडी में बायोमेट्रिक सत्यापन करवाते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल/ मंडी अटेली, नांगल चौधरी। बदलते मौसम व हल्की बूंदाबांदी ने अटेली, नारनौल व नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की फसल बेचने पहुंचे किसानों की चिंता बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि गनीमत रही कि तेज बारिश नहीं हुई। कुछ देर बाद आसमान भी साफ हो गया, लेकिन मौसम में आए अचानक बदलाव से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। बारिश से बचाव के लिए किसान अपने साथ तिरपाल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


डाउन सर्वर किसानों को लगा रहा कतार में
ई-खरीद साइट पर सर्वर डाउन की समस्या के चलते नॉमिनी फार्म जनरेट नहीं हो पाए, जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन की समस्या गत तीन दिनों से बनी हुई है, जिसके चलते किसानों को बॉयोमिट्रीक सत्यापन करवाने व नॉमिनी फार्म जनरेट करवाने में परेशानी बनी हुई है। नॉमिनी फार्म की समस्या के चलते नंबर जल्दी आने के प्रयास में किसान अल सुबह 2 बजे ही मंडी पहुंचना शुरू हो गए और सुबह 9 बजे गेटपास काटने शुरू होने से पहले मंडी के प्रवेश द्वार से बाइपास तक बाजरे से लदे वाहनों की करीब 1 किमी लंबी लाइन लग गई। घंटो तक लाइन में लगने के बाद भी नॉमिनी फार्म जनरेट नहीं होने के कारण किसानों को गेटपास जारी नहीं किए जा सकें।
-
उपायुक्त ने प्रदेश के मुख्य सचिव को दी जानकारी :
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को जिले में बाजरा खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी दी। बाद उपायुक्त ने जिले के सभी एसडीएम के साथ बैठक कर खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


-
सुबह 2 बजे मंडी पहुंच गया था और उस समय मेरा 14 वां नंबर था। सुबह 9 बजे के करीब बाजरे से लदे वाहनों की एक किमी लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे बाद गेटपास व बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ और दो बजे तक बाजरे की बोली लगने के बाद तुलाई शुरू हुई। बाजरा बेचने में मुझे 12 घंटे का समय लगा।
कृष्ण, किसान, गांव- गोद

नॉमिनी फार्म जनरेट नहीं होने के कारण मुझे तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद गेटपास जारी हुआ और मैं बाजरा बेच पाया। वहीं बायोमेट्रिक सत्यापन में भी फिंगर प्रिंट की समस्या बनी रही, जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
जयसिंह, किसान, गांव- हुडिना
-
वर्जन :
जिले में अब तक 19369 किसानों के गेट पास जारी किए गए हैं। अब तक मंडियों में 50354 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई, जिसमें से 46964 टन की खरीद की जा चुकी है। बारिश के दौरान बाजरे की फसल के बचाव के लिए उचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है।
अनुपमा अंजली, उपायुक्त, नारनौल।

टीन शेड़ के नीचे बाजरे की ढेरी लगाकर खरीद की जा रही है। वहीं बारिश के दौरान किसानों को तिरपाल उपलब्ध करवाने की भी उचित व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

दिनेश जैलदार, चेयरमैन, मार्केट कमेटी, अटेली मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें