-फोटो 60 : धर्म विहार में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व मौजूद लोग। स्रोत
- फोटो : kathua
बहादुरगढ़। वार्ड-18 के तहत आने वाली धर्म विहार कॉलोनी की गलियों का 10 लाख रुपये में निर्माण किया जाएगा। विधायक राजेश जून ने रविवार को शुभारंभ किया। नाला रोड से मंगल बाजार चौक तक सीसी की गलियां बनाई जाएंगी। पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर व वार्डवासियों ने विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विधायक जून ने अधिकारियों व ठेकेदार को हिदायत दी कि गली निर्माण में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। लोगों से राय लेकर इसका निर्माण कार्य किया जाए। पानी निकासी के लिए पाइप लाइन भी इस दौरान बिछाई गई है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी देखरेख में गली का निर्माण कार्य करवाए। वार्ड में स्ट्रीट लाइट भी लगवाई जा रही हैं। इस दौरान जेई आशीष यादव, तकदीर दलाल, रणबीर आर्य, शांति स्वरूप, राजेश दहिया, सुरेंद्र तहलान, मेहर सिंह, दलबीर, तकदीर छिकारा, नरेश दलाल, सुरेंद्र व अन्य लोग मौजूद रहे।