-फोटो 53 : गोवंश के हमले में घायल युवक।
- फोटो : चेयरपर्सन जेएंड के वक्फ बोर्ड ने ईद-उल-फितर, जुमात-उल-विदा और लायतू -उल-क़द्र के लिए राजोेरी में समीक्षा की व्यवस्था की।
बहादुरगढ़। शहर में सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंश अब लोगों के लिए घातक बन गए हैं। पिछले दिनों एक गोवश के हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं, शनिवार को शहर के महावीर मंदिर वाली गली में एक हिंसक गोवंश ने युवक को घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। गोवंश ने युवक को डेढ़ मिनट तक अपने पैरों के पास दबाए रखा। कॉलोनी वासियों ने किसी तरह युवक को छुड़वाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
शहर में बेसहारा गोवंशों की भरमार है। सड़कों, गलियों में भटकते ये गोवंश आम नागरिकों के लिए प्राण घातक साबित हो रहे हैं। शनिवार की रात को भी यहां गोवंश ने दो युवकों पर हमला कर दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों ने प्रशासन से बेसहारा गोवंश को आबादी से दूर करने की मांग उठाई है।