फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंधी और बारिश ने निकली नौतपा की गर्मी, शाम के समय छाए आसमान में बादल

Tue, 03 Jun 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जून माह की शुरुआत के साथ सोमवार को नौतपा का आखिरी दिन रहा। नौतपा में अबकी बार मौसम खुशनुमना बना रहा। लगातार आंधी और बारिश के कारण गर्मी से राहत रही। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन

जून माह के दूसरे दिन सुबह से दोपहर तक गर्मी रही। वहीं शाम 4 बजे मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। हवा तो चली जिससे गर्मी से राहत महसूस की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 3 जून तक मौसम सुहावना बना रहने का अनुमान जताया गया है। इसके बाद 4 और 5 जून को मौसम शुष्क होगा और तापमान बढ़ेगा। फिर भी तापमान 40 से ऊपर जाने की संभावना नहीं है।
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई के अंतिम हफ्ते में हुई आंधी बारिश और जून के पहले दिन हुई बूंदाबांदी ने नौतपा की गर्मी निकाल दी। मौसम विभाग ने 3 जून को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हवा में नमी की मात्रा 36 से 86 प्रतिशत तक दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें